फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inside the drained sealted drains

निकाली गई सिल्ट चली गई नालों के अंदर

Fri, 30 Jun 2017 12:41 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 30 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Inside the drained sealted drains
मदारवाड़ी के मुख्य मार्ग पर हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। पहली बरसात में ही नगरपालिका के नाला सफाई की काफी मेहनत बेकार चली गई। सिल्ट निकलवाने के बाद उसे नाले के किनारों पर छोड़ देने का नतीजा यह हुआ कि पूरी सिल्ट बरसात होते ही नालों में फिर समा गई, जिससे नाले लबालब हो गए।  
विज्ञापन


हाता शरीफ खां के यासीन खां का कहना है कि नगरपालिका परिषद ने मानसून आने से पहले नालों की सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं कराई। इसका खामियाजा पालिका को नहीं बल्कि नगर क्षेत्र के रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मोहल्ला हाता इस्लाम खां के पप्पू का कहना है कि पालिका ने कुछ नालों की सफाई देर से कराई और सिल्ट को नालों के किनारे पर चोड़ दिया।
विज्ञापन


बारिश में सिल्ट नालों में फिर समा गई है। मोहल्ला भीखमपुरा और तलैया फजल इमाम में तो बारिश के दिनों में लोगों का वहां रहना दुश्वार हो जाता है। अकील अहमद का कहना है कि पहली बरसात में ही पक्का पुल से लेकर नाला मछरट्टा तक टूटी फूटी सड़क में पानी भर गया। इस सड़क से स्कूल जाने वाले बच्चों तथा आम नागरिकों को निकलने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि पालिका की लापरवाही से पहली बारिश में ही सिल्ट नालों में पहुंच गई। गुरुवार को मोहल्ला मदारवाड़ी, तलैया फजल इमाम, गंगा नगर, बाग कूंचा, दिल्लीख्याली कूंचा, रस्तोगी मोहल्ला समेत कई जगह घुटनों तक पानी भरा रहा।

बोले जिम्मेदार-
एकाएक बरसात होने से कुछ सिल्ट नालों में चली गई है। बची सिल्ट है उसे उठाया जा रहा है। समय मिला तो बचे हुए नालों की भी सफाई कराई जाएगी। नालों की सफाई हमेशा होती रहती है।  
केपी सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक।

खुले नाले का गंदा पानी गलियों में घुसा ः फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला टिलियां ग्वालटोली में बने नाले की पटिया एक माह पूर्व टूट गई थी। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व नगरपालिका के अधिकारियों से की गई। जांच के बाद ठेकेदारों ने उसे अधूरा छोड़ दिया। न तो नाले की सफाई कराई गई और न ही उस पर पटिया डाली गई।


गुरुवार की सुबह हुई बरसात में नाला उफान मारने लगा और गंदा पानी गलियों में बहने लगा। कृष्णकुमार पांडेय का कहना है कि वह तथा मोहल्ले के अन्य लोग कई बार इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed