फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   inhumanity case in farrukhabad up

अमानवीयता: फर्रूखाबाद में पानी का मोटर हुआ चोरी तो दबंगों ने दो ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा, वीडियो वायरल

Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 17 Jul 2021 08:36 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एक आरोपी पकड़ में आ गया। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मोटर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
inhumanity case in farrukhabad up
ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रूखाबाद के राजेपुर में पखवाड़े भर पहले दुकान के पास मोटर चोरी होने पर दबंगों ने दो ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटा। मुर्गा बनाने व मारपीट करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश मारी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी एक ग्रामीण की कस्बे में ही पेंट की दुकान है। ग्रामीण की दुकान के पास लगी मोटर चोरी हो गई थी। ग्रामीण ने इस मामले में पुलिस को सूचना नहीं दी। ग्रामीण व उसके दबंग भाइयों ने गांव के ही रामलाल व छुन्ना को शनिवार को पकड़ लिया।
विज्ञापन


दोनों को सुनसान स्थान पर ले जाकर दबंगों ने मोटर चोरी करने का आरोप लगाकर मुर्गा बनाया और डंडों से मारपीट की। मौके पर एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो जब पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की और एसओ देवेश कुमार को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। एक आरोपी पकड़ में आ गया। सीओ अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि मोटर चोरी का आरोप लगाकर ग्रामीणों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed