फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Infection increased in the district, 40 people including the inspector are in the grip

जनपद में बढ़ा संक्रमण, दरोगा सहित 40 लोग चपेट में

Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Infection increased in the district, 40 people including the inspector are in the grip
लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच के लिए लगी महिलाओं की लाइन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जिले में बुधवार को दरोगा सहित 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तीसरी लहर की अब तक की यह सर्वाधिक संख्या है। इसके बावजूद शहर से लेकर बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है और न ही सख्ती दिख रही है। इससे कोरोना संक्रमण के फिर भयावह रूप लेने की आशंका है।
विज्ञापन

जिले में कोविड नियमों का पालन नहीं दिख रहा है, जबकि संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। 9 जनवरी तक प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या 10 से कम रही। 10 जनवरी को 25 लोग संक्रमित पाए गए। 11 जनवरी को सात लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। बुधवार को संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़कर 40 तक पहुंच गई। यह संक्रमण के भयावह होने के संकेत हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार शहर के सिटी हॉस्पिटल की महिला, मोहल्ला तलैया साहबजादगान निवासी अधेड़, रस्तोगियान निवासी सराफा व्यापारी व महिला, नेहरू रोड निवासी अधेड़, आवास विकास कालोनी निवासी महिला, गोहाई स्ट्रीट निवासी वृद्ध, कादरीगेट निवासी ग्राम विकास अधिकारी, महिला व अधेड़, गनेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी महिला, डिग्गीताल निवासी युवक, मोहन पैलेसे निवासी अधेड़ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

फतेहगढ़ में पुलिस लाइन निवासी दरोगा, भोलेपुर निवासी किशोरी, जेएनवी रोड निवासी युवक, छावनी निवासी किशोर, कर्नलगंज निवासी अधेड़, फतेहगढ़ निवासी युवक, अमेठी जदीद निवासी अधेड़, कायमगंज सोहनलाल बगिया निवासी युवक, मधवापुर निवासी युवक, मोहम्मदाबाद निवासी युवक, नीबकरोरी निवासी महिला, मेरापुर निवासी अधेड़, नवाबगंज के सोना जानकीपुर निवासी युवक व एक वर्षीय बच्ची, कुबेरपुर निवासी वृद्ध, न्यामतपुर निवासी दो युवक संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रोडवेज बस स्टेशन पर हुई जांच में जनपद हरदोई निवासी युवक संक्रमित मिला। लिंजीगंज सिविल अस्पताल में महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित दो, लोहिया अस्पताल में तीन, कायमगंज सीएचसी में एक व कमालगंज सीएचसी में जांच के दौरान दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ कार्यालय से मिली रिपोर्ट के अनुसार जनपद में कुल 99 केस एक्टिव हैं। इनमें 84 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। चार संक्रमित जिले के बाहर के अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि तीन सेंट्रल जेल अस्पताल में हैं। चार मरीजों की अभी ट्रेसिंग नहीं हुई, चार लोग जिले से बाहर हैं।

लोहिया अस्पताल में जांच कराने को लगी भीड़
कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ जांच कराने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसके चलते ही बुधवार को लोहिया अस्पताल में कोरोना जांच कराने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed