फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   India World Records has named Atul

इंडियाज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हुआ अतुल का नाम

Sat, 07 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 07 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
India World Records has named Atul

जिले के होनहार बेटे अतुल कश्यप का लिखा संपूर्ण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम इंडियाज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज हो गया है। ऐसा कर अतुल ने जिले और देश का नाम विश्व में रोशन किया है। अब अतुल का सपना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज कराने का है।

विज्ञापन


 
मोहल्ला सेनापति स्ट्रीट निवासी अतुल कश्यप का धागे पर लिखा संपूर्ण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को इंडियाज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। इसके लिए उन्हें जमशेदपुर में हुए कार्यक्रम में इंडियाज बुक ऑफ वर्ल्ड का प्रमाणपत्र और एक मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



मेडल और प्रमाणपत्र लेकर लौटे अतुल कश्यप कहते हैं कि उन्होंने आरपी डिग्री कालेज से बीएससी की। शुरू से ही वह कुछ अलग हटकर काम करने की सोच रखते थे। इसके चलते उन्होंने वर्ष 2004 में सरसों के दाने पर आई लव माई इंडिया लिखा। इसके बाद उन्होंने धागे पर संपूर्ण राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम लिखने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
11 वर्षों के अथक प्रयास के बाद वह यह कार्य करने में सफल हो सके। इसके बाद उन्होंने एक दिन में आलपिन के मत्थे पर लकड़ी की कुर्सी बनाई। उनकी यह दोनों कलाकृतियां विश्व रिकार्ड में दर्ज कराए जाने के लिए भेजी गई हैं।


अतुल कश्यप कहते हैं कि उनका सपना गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कराने का है। इसके साथ ही वह गरीब लड़कियों की शिक्षा में मदद करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed