फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increasing plastic junk, playing with life

बढ़ता प्लास्टिक का कबाड़, जीवन से करता खिलबाड़

Wed, 18 Sep 2019 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Increasing plastic junk, playing with life
कायमगंज रेलवे स्टेशन पर सफाई करती एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : FARRUKHABAD
स्वच्छता ही सेवा है के तहत एनएकेपी डिग्री कालेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें बढ़ता प्लास्टिक का कबाड़, जीवन से करता खिलवाड़ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने इस विषय पर विचार प्रकट किए। समापन अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में सारिया, रिंकी, बेवी ने अपने वक्तव्य में सबसे पहले स्वयं सुधरने की बात कही। आरूल मिरा ने कहा कि हम सभी को प्लास्टिक से मुक्ति पाने को निरंतर प्रयास करना होगा। शिक्षक प्रशांत ने कहा कि वह लगातार दस साल से स्वच्छता के लिए प्रयासरत रहे हैं। अब प्रयासों का फल सामने आने लगा है।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को अपने देश हित में प्लास्टिक/पॉलिथीन का प्रयोग रोकने का प्रयास करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. शशि किरन ने कहा कि आज के बाद उनके विद्यालय और आसपास क्षेत्र में प्लास्टिक व पॉलिथीन नहीं दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुगम कर्ता मीना मंच भारती मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय की एक हजार छात्राओं और स्टाफ ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ ली।

कन्हैयालाल रस्तोगी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी, लालाराम दुबे ने 1200 छात्रों को पर्यावरण बचाओ और प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान राजेश चंद्र शर्मा, डा. राधा पांडेय, दिनेश चंद्र, विजेंद्र पाल, कमल किशोर, प्रमोद कुमार शुक्ला, रामेंद्र सिंह, रामेश कुमार, लक्ष्मी प्रजापति, सीमा सिंह, ऊषा शुक्ला, हेमलता, विनीता शाक्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed