फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Increased disease Lohia Hospital

रोग बढ़ाए लोहिया अस्पताल

Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Increased disease Lohia Hospital
फर्रुखाबाद। कड़ाके की सर्दी में खांसी, बुखार, खसरे और जकड़न से पीड़ित तमाम मरीज इन दिनों लोहिया अस्पताल आ रहे हैं। इस जिला अस्पताल की हालत यह है कि यहां मरीज ठीक होने के बजाए और बीमार हो जा रहे हैं। इन दिनों शीत लहर चल रही है। वार्डों में शीत लहर को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


वार्डों में लगी पुरानी खिड़कियां जाम हो गई हैं। उनमें लगे शीशे भी टूट गए हैं। किसी तरह लोग कपड़ा बांध कर हवा रोक रहे हैं। सीधे हवा लगने से मरीजों के साथ तीमारदार भी बीमार हो जा रहे हैं।  अस्पताल से मिले कंबलों से भी काम नहीं चल रहा है। तीमारदार घरों से कंबल व रजाई लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल के आपातकालीन महिला वार्ड संख्या छह की खिड़कियां जाम हैं। इससे रात को ठंडी हवा से मरीजाें को ठिठुरना पड़ता है। यहां  भर्ती  मोहिनी पत्नी अनीस निवासी सोताबहादुरपुर, रतना देवी पत्नी शिवकुमार निवासी कमालपुर कोतवाली मोहम्मदाबाद ने बताया कि खुली खिड़की से सर्द हवाएं वार्ड में आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी से रात में सोना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल से मिलने वाले कंबलों से सर्दी नहीं बचती है। अपने घरों से  रजाई और कंबल लेकर आए हैं।  इसी के सामने स्थित वार्ड संख्या पांच में भर्ती मरीज उजेंद्र सिंह निवासी पिपरगांव मोहम्मदाबाद ने बताया कि वह कई दिनों से यहां भर्ती हैं। खुली खिड़कियाें से आती सर्दी बेहाल क र देती है।  दूसरी मंजिल के वार्ड संख्या एक में भर्ती मरीज कप्तान सिंह निवासी अखई नगला मोहम्मदाबाद ने बताया कि उनके वार्ड में दो खिड़कियां खुली रहती हैं।

सर्दी से बचने के लिए बिस्तर मंगवाना पड़ा। अस्पताल के बाकी वार्डों की भी यही हालत है। महिला अस्पताल के जनरल वार्ड संख्या दो में भर्ती प्रसूता अर्पणा पत्नी विवेक शर्मा निवासी न्यू इंद्रा कालोनी भोलेपुर ने बताया कि उसे कंबल मिला था। इसे गंदा होने के कारण उसे वापस कर दिया।


परिवार के लोग घर से कंबल और रजाई लेकर आए हैं। इसी वार्ड में प्रसूता सरिता देवी पत्नी पंकज कटियार निवासी कुटरा फतेहगढ़ ने बताया कि इस वार्ड की खिड़कियां बंद नहीं होती हैं। सर्दी से बचने के लिए वार्डाें में लगे चादर से इन्हें  बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed