फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in well poisionious gas leaked, farmer killed

कुएं में जहरीली गैस होने से किसान की मौत

Thu, 29 Jul 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
in well poisionious gas leaked, farmer killed
जहानगंज। कुएं में नलकूप का पंखा ठीक करने उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत हो गई। भाई ने गांव के लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बहोरिकपुर निवासी विशंभर (58) के नलकूप का पंखा कई दिनों से खराब था। गुरुवार सुबह विशंभर नलकूप के कुएं में उतरकर पंखा ठीक कर रहा था। इस दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने से विशंभर बेहोश होकर अंदर ही गिर पड़ा। चचेरा भाई रामानंद बड़े भाई विशंभर को खेत पर खाना देने आया था।
विज्ञापन

रामानंद को भाई खेत पर नहीं मिला। पास के खेत में काम कर रहे वेद प्रकाश ने विशंभर के कुुएं में उतरने की बात बताई। रामानंद ने कुुएं के पास जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका पर उसने गांव के लोगों को बुलाया और रस्सी बांधकर कुएं में उतरा। कुएं के अंदर भाई विशंभर को बेहोशी हालत में मशक्कत कर बाहर निकाला। बाहर निकलने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। पत्नी रामबेटी, पुत्र विजय, अशोक, भूरे रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक विशंभर की मौत जहरीली गैस से होनी बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed