फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in truck collision 13 people injured

ट्रक की टक्कर से कार सवार 13 लोग घायल

Tue, 26 Dec 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 26 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 in truck collision 13 people injured
injured in hospital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई बाईपास के पास कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार 13 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कार चालक  ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रक सामने आ गया। जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

जिला बंदायू के उसैत थाना क्षेत्र के गांव किसनीखेरा निवासी मेमजादी पत्नी अंसार की रिश्तेदार नाजिरा पत्नी अकरम शहर के मोहल्ला पांचालघाट में रहती हैं। नाजिरा के घर गमी हो गई थी। जानकारी होने पर मेमजादी परिवार के सहरोज बेगम पत्नी रहीस, मुनीश, शगरा पत्नी जलाल खां, अजरा पत्नी रियाज, रहीमुल्ल, रियाज खां, खुदला बेगम पत्नी शाह मोहम्मद, शबीना पत्नी रियासत, अख्तियार, अब्दुल खलिक, सोनी पत्नी पप्पू कार से आ रहे थे। कार उसैत निवासी कौशर अली चला रहा था। सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास मऊदरवाजा के जसमई बाईपास के पास से कार गुजर रही थी। कोहरा होने के कारण सामने से आ रहा ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार चालक समेत सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस दौरान वहां पर भीड़ जमा हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया। एंबुलेंस से घायलों को आनन फानन में लोहिया अस्पताल लाया गया। एक साथ 13 लोगों के आ जाने से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। यहां मौजूद डॉक्टर राजेश तिवारी और स्टाफ ने घायलों का इलाज किया। महिलाओं की चीखपुकार से इमरजेंसी के बाहर भीड़ जमा हो गई। चालक कौशर अली ने बताया कि कोहरे के कारण अचानक ट्रक सामने आ गया। जिससे घटना हो गई। वहीं घायलों ने बताया कि वह लोग गमी में जा रहे थे। उन लोगों को पता ही नहीं लगा कि कब दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed