{"_id":"90705813f3f4615801f1ea2498f58e97","slug":"in-the-third-day-of-medical-college-students-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में तीसरे दिन भी छात्रों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में तीसरे दिन भी छात्रों का धरना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन
विज्ञापन
जारी है। पुलिस के समझाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन को गुरुवार दोपहर तक
के लिए स्थगित कर दिया। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित बघार नाले के पास मेजर
एसडी सिंह मेडिकल कालेज की एमबीबीएस छात्र-छात्राएं अपनी मांगोें को लेकर
तीसरे दिन भी प्रदर्शनरत रहे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अस्पताल में सारे
काम ठप करा दिए। इनका कहना था कि वह एमबीबीएस के सत्र 2011, 2012, 2013 और
2014 के छात्र हैं। कहा कि
कालेज में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई नहीं हो पा रही है। क्लीनिकल पोस्टिंग के साथ ही क्लास में जाने के बाद शिक्षक न होने पर लौटना पड़ता है। बताया कि कालेज में बिजली और पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। इससे छात्रावास में रहने वालों की दिनचर्या के साथ पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने कालेज मैनेजमेंट पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप
लगाया। कहा कि सत्र 2015-16 की कालेज को मान्यता न मिलने के कारण उनका एक सत्र पिछड़ रहा है। कालेज में छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर एसओ मऊदरवाजा सुनील यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाने का प्रयास किया। एसओ ने छात्रों से कहा कि वह अपनी समस्या को लिखकर दें। उनकी समस्या को जिलाधिकारी तथा कालेज
प्रबंधन तक पहुंचाया जाएगा। एसओ के कहने पर छात्रों ने गुरुवार दोपहर 1 बजे तक का समय दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि कालेज गेट पर धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं कालेज प्रबंधन से बातचीत करने की मांग कर रहे हैं।