{"_id":"09cecbff21b30d2d83f4b5b524b68ddd","slug":"in-the-server-client-troubled-bank-failure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में सर्वर फेल होने से ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में सर्वर फेल होने से ग्राहक परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। विजया बैंक की सर्वर फेल होने से कई ग्राहक बगैर लेन-देन कर लौटने को मजबूर हुए। दोपहर बाद सर्वर आने पर कार्य शुरू हुआ। यही हाल बाकी बैंकों का भी रहा।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित विजया बैंक में दोपहर करीब 12.15 बजे सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते लेन-देन कार्य ठप हो गए। सर्वर न आने से लेन-देन का कार्य नहीं हो सका, पासबुक भी अपडेट नहीं हो सकी। करीब आधा घंटा तक सर्वर न आने से कई ग्राहक बगैर लेन-देन किए लौट गए।
विज्ञापन
एटीएम ने भी काम नहीं किया। करीब दो घंटे बाद सर्वर आने पर काम चालू हो सका। रुपये निकालने आई मोहल्ला गढ़ी कोहना की दीक्षा ने बताया कि एक घंटे से सर्वर फेल है। रेलवे रोड के मुकेश कुमार ने बताया कि सर्वर फेल होने से पास बुक अपडेट नहीं हो पाई।
विज्ञापन
तीन-चार दिन से डिटेल चढ़वाने के लिए परेशान हूं। विजया बैंक के प्रबंधक जयवर्द्धन ने बताया कि करीब डेढ़-दो घंटे तक सर्वर फेल रहा। इसके चलते कामकाज प्रभावित हुआ। सर्वर न आने से एटीएम से भी लेन-देन प्रभावित रहा।