{"_id":"396c12ae7f32aac9740546811b2ec521","slug":"in-the-first-phase-the-stones-firing-and-lathicharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में ही पथराव, फायरिंग और लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में ही पथराव, फायरिंग और लाठीचार्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधान व सदस्य पद के चुनाव का पहला चरण में शनिवार को मतदान केेंद्रों पर मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई। फर्जी मतदान भी खूब हुआ। फर्जी आईडी भी बनाई गईं। वहीं, पुलिस की लाठी से एक युवक का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
शनिवार को पहले चरण का मतदान कायमगंज और नवाबगंज विकास खंडों में हुआ। कायमगंज में प्रधान पद के लिए 1013 व सदस्य के 367 प्रत्याशी मैदान में हैं। नवाबगंज में प्रधान के 674 और सदस्य पद के 852 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
कायमगंज के घसिया चिलौली मतदान केंद्र पर मतदाता सूचियों में वोटरों के नाम गलत होने से अधिकांश मतदाता बैरंग लौट गए। एक प्रत्याशी के विरोध करने पर मतदान केंद्र के बाहर मारपीट हो गई। मामले की जानकारी पर बड़ी तादाद मेें समर्थक मतदान केंद्र की ओर बढे़। इन्होंने एक दूसरे पर पत्थर चलाए। पुलिस फोर्स ने उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां पटक कर खदेड़ दिया। यहां से चार लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
वहीं, कायमगंज के गिर्द मतदान केंद्र पर चुनाव लड़ रहीं चचेरी बहने आपस में भिड़ र्गइं। इन्होंने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस ने दोनों को मतदान केंद्र से भगा दिया। मऊरशीदाबाद केंद्र पर एक प्रधान पद की उम्मीदवार मिथलेश व विमला देवी के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। विमला देवी के भतीजे जयहिंद ने मिथलेश के पति बबलू से मारपीट कर दी। लुधैया मतदान केंद्र पर बीमार को वोट डलवाने ले जा रहे युवक को विरोधी प्रत्याशी के गुस्से का सामना करना पड़ा। यहां दोनों पक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। यहां फायरिंग भी हुई। मौके पर पहुंचे कायमगंज कोतवाल रूम सिंह ने उपद्रव कर रहे लोगों को मतदान केंद्र से दूर खदेड़ दिया।
कायमगंज के मीरपुर मतदान केंद्र पर आकाश अपनी भाभी और दादी को वोट डलवाने के लिए लाया था। यहां पहुंची क्लस्टर मोबाइल पर तैनात सिपाहियों ने मतदान केंद्र पर इकट्ठे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। पुलिस की लाठी से आकाश का हाथ टूट गया। इसके बाद मतदान केंद्र के आसपास बने घरों की ओर पुलिस ने रुख किया। पुलिस ने गांव में घर के बाहर पड़ी चारपाइयों को तोड़ दिया।
वहीं, ब्लाक नवाबगंज में हुए प्रथम चरण के मतदान में हलका विरोध प्रदर्शन हुआ। ब्लाक क्षेत्र के गांव बलीपुर में फर्जी पहचान पत्र बनाने की एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के घर से लैपटाप, प्रिंटर बरामद कर लिया। यहीं पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी के आवास पर छापामारी की। पुलिस को प्रधान के आवास पर नाजायज असलाह रखे होने की शिकायत मिली थी। वहीं फतनपुर गांव के स्कूल में बने दो बूथों पर दोपहर तीन बजे तक 95 प्रतिशत मतदान होने पर एजेंटों की सहमति से पोलिंग को बंद कर दिया गया। सिरमौरा बांगर स्थित केंद्र पर नशे में धुत युवक बाइक से मतदान केंद्र में घुस गया।
सीओ लेखराज सिंह ने सिपाहियों से युवक को पकड़वा लिया। फतनपुर में प्रत्याशी आशा देवी का वोट पड़ जाने पर इन्होेंने हंगामा काटा। बाद में मतदान कर्मियों ने इनको दूसरा वोट डलवाकर मामला रफा दफा किया। नगला केल में फर्जी वोट डालने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ दिया। जरहरी कें द्र पर अरविंद यादव ने एसडीएम से फर्जी आई बनाकर मतदान होने की शिकायत की। इसपर एसडीएम ने मतदाताओं की आईडी चेक करवाकर वोट डलवाए।