{"_id":"60f9ac9c8ebc3e6d8d5e01cb","slug":"in-road-accident-manpuri-resident-killed-farrukhabad-news-knp641798422","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली सवार एक युवक की मौत हो गई। साथ जा रहे परिवार के ही अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना सकवाई के पास हुई।
मैनपुरी जिले के कस्बा भोगांव निवासी रामसेवक (18) अपने मामा जहानगंज के गांव महमदपुर निवासी रामकेश के यहां धान की पौध लेने ताऊ के ट्रैक्टर से बुधवार सुबह पहुंचा था। ट्रैक्टर ताऊ का बेटा प्रवेश राजपूत चला रहा था। उसके साथ चाचा विकास, मोहल्ले के बलराम और सुखराम भी थे।
रात करीब 11 बजे सभी लोग लौट रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। उसमें सवार लोग दूर जा गिरे, लेकिन रामसेवक ट्राली के नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई वीरेश और सुभाष हैं। बहन लता और मीना तथा मां रामदर्शनी रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।