फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In no event shall complete crop loss insurance

किसी भी स्थिति में फसल नुकसान पर मिलेगा पूरा बीमा

Sat, 30 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
In no event shall complete crop loss insurance
किसान मेले में मौजूद सांसद मुकेश राजपूत। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसी भी स्थिति में फसल का नुकसान होने पर किसान को पूरा बीमा मिलेगा। पिछली बीमा योजनाओं की अपेक्षा इस बीमा योजना में किसान को काफी कम प्रीमियम देना होगा। वह शनिवार को नव भारत सभा भवन में कृषि विज्ञान केंद्र लकूला की ओर से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित किसान सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की है। इसके तहत खरीफ की फसल में दो प्रतिशत, रबी में डेढ़ प्रतिशत और बागवानी की फसल में सालाना पांच फीसदी बीमा का प्रीमियम किसान को देना होगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत किसान को फसल बोने से पहले से लेकर फसल काटने के बाद तक अगर किसी भी तरीके से फसल को नुकसान होता है तो उसका मुआवजा किसान को दिया जाएगा। चंद्रशेखर आजाद प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के सह निदेशक प्रसार डॉ. सुभाषचंद्र ने कहा कि जल्द ही प्रधानमंत्री सिंचाई योजना भी चालू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि केसीसी कराने वाले किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रतिवर्ष किसान क्रेडिट कार्ड का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने कहा कि 18 मई के बाद सूचना जारी की जाएगी कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कौन सी कंपनी करेगी।

आयोजक डॉ. प्रणवीर सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत आग, सूखा समेत किसी भी स्थिति में फसल का नुकसान होने पर किसान को पूरा मुआवजा दिया जाएगा। खास बात तो यह है कि इस योजना के तहत किसानों को काफी कम प्रीमियम देना होगा। इस योजना में बुआई से कटाई तक अगर किसी भी स्थिति में फसल को नुकसान होता है तो किसान को पुरा भुगतान मिलेगा।


पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह और सीडीओ एसएन शुक्ल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉ. जगदीश किशोर, विमल कटियार और नारद सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed