{"_id":"317d36d901aaa84b327eb088d54b1333","slug":"in-mohammadabad-kamalalganj-and-shamshabad-filled-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदाबाद, कमालगंज और शमसाबाद में भरे पर्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मदाबाद, कमालगंज और शमसाबाद में भरे पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख के पद के लिए सात फरवरी को होने जा रहे चुनाव में अब तीन विकास खंडाें में ही मतदान कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्याशियों ने पूरी दमखम के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
मोहम्मदाबाद विकास खंड से अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन और उनकी पत्नी कुमकुम दुबे ने दो-दो सेटों में अपना नामांकन किया।
नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ प्रमुख रूप से डा. अनुपम दुबे, संजय दीक्षित, बब्लू दीक्षित, बसपा नेता रामनरेश गौतम, सुरेश पाल, जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम और महासचिव दुर्गा प्रसाद के अलावा कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। इसी विकास खंड से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह की पुत्री मोनिका यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया, उनके पक्ष में ही अजय यादव ने भी अपने दो सेट दाखिल किए।
मोनिका यादव के साथ में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे, लेकिन नामांकन कक्ष में केवल प्रस्तावक और अनुमोदक को ही जाने दिया गया। मोहम्मदाबाद में पुलिस व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रही। सबसे संवेदनशील चुनाव इसी विकास खंड का माना जा रहा है।
विज्ञापन
कमालगंज विकास खंड में विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल ने पर्चा दाखिल किया। राशिद जमाल निवर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी रिजवाना सिद्दीकी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर कायमगंज के विधायक अजीत कठेरिया, विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी और प्रस्तावक तथा अनुमोदक मौजूद रहे। इनके विपक्ष में सतेंद्र प्रताप उर्फ मन्नी सिंह के पुत्र शिवा सिंह ने अपना पर्चा निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया। इसी दौरान मन्नी सिंह पत्नी नीलम सिंह ने भी एक सेट में अपना पर्चा भरा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एके राठौर ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। यहां भी पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रही।
शमसाबाद विकासखंड से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रामवती पत्नी प्रतिपाल ने अपना पर्चा दाखिल किया। उनके साथ में फूलश्री, सूरजमुखी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। इनके विपक्ष में रानी पत्नी प्रमोद कठेरिया ने पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना गंगवार तथा गीता देवी, अवधेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।