{"_id":"1578db2e7fd3ae517834a377c24e15c3","slug":"in-lifting-weights-topped-yashvir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेट लिफ्टिंग में यशवीर ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेट लिफ्टिंग में यशवीर ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में गुरुवार को जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कायमगंज के यशवीर सिंह ने 105 किलोग्राम भार उठाने में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
महिला एवं पुरुष वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पहले दिन कायमगंज, शमसाबाद, बढ़पुर, कमालगंज ब्लाक क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में शमसाबाद ब्लाक के शिवम कुमार गंगवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
56 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज के जगमोहन सिंह, 62 किलोग्राम भार वर्ग में बढ़पुर ब्लाक के रजनेश कुमार ने प्रथम, 69 किलोग्राम भार वर्ग में कायमगंज के वृजेश कुमार ने प्रथम, 77 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहगढ़ नगर के शिवम तिवारी ने प्रथम, 85 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद के अभिषेक राठौर ने प्रथम, 94 किलोग्राम भार वर्ग में फर्रुखाबाद के अभय प्रताप और 105 किलोग्राम भार वर्ग में यशवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
उपक्रीड़ाधिकारी रुचिर गौरव ने बताया कि 25 दिसंबर को हाकी प्रतियोगिता, 26 दिसंबर को बैडमिंटन, बाक्सिंग प्रतियोगिता, 27 एवं 28 दिसंबर को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरविंद शर्मा, विक्रम सिंह, मोहम्मद अनवार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान वेट लिफ्टिंग कोच सर्वेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह राठौर, योगेश शुक्ला मौजूद रहे।