{"_id":"15ea7e83887c7c666c3d12cb1bbec5c8","slug":"in-kabaddi-manoeuver-own-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में दांव-पेंच से दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में दांव-पेंच से दिखाया दम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 03 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय 26वीं संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
का शुभारंभ किया गया। कबड्डी- कबड्डी कहकर प्रतिभागियों ने उठा-पटक करते
हुए दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य और जिलाधिकारी ने
प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 11 जिलों की टीमों ने भाग
लिया। रिजल्ट मंगलवार को घोषित किया जाएगा।
सोमवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के मैदान में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना राठौर और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कन्नौज, मैनपुरी, मथुरा और फर्रुखाबाद की टीमों ने भाग लिया। इससे
पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि अनुशासन विद्यालय का प्रथम पाठ होता है। इसलिए बच्चे सबसे पहले अनुशासन का पाठ सीखें। जिलाधिकारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से शरीर के साथ ही साथ मस्तिष्क भी
स्वस्थ रहता है। प्राचार्य बीपी गुप्ता ने मुख्य अतिथि और जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विज्ञान विभाग के शिक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य आरके त्रिपाठी, वेदप्रकाश शर्मा, गुड्डू चौहान, प्रमोद सिंह चौहान और सुनील राठौर आदि मौजूद रहे।