{"_id":"1714a80a2e56645a7346056b4e205f53","slug":"in-five-years-making-a-pavage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीजाबाद में पांच साल में बना एक खड़ंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीजाबाद में पांच साल में बना एक खड़ंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। ग्राम सभा अजीजाबाद में पांच साल में सिर्फ एक खड़ंजा बनवाया गया है, पांच साल पहले टूटे पोल अभी तक नहीं बदलवाए गए हैं। इससे बिजली आपूर्ति भी ठप है। अब प्रधानी चुनावी बिगुल फुंकने के बाद से फिर से नुमाइंदगी के लिए चेहरे आने लगे हैं। नए दावेदारों ने वोट मांगने शुरू कर दिए हैं। वहीं, प्रधान का दावा है कि उन्होंने बहुत से विकास कार्य कराए हैं। ग्रामीणों ने तय किया है कि बैठक कर उसी को वोट देंगे, जो विकास कार्य करवाने में रुचि लेगा।
विज्ञापन
प्रधानी चुनाव का बिगुल फुंकतेे ही ग्राम सभा अजीजाबाद में उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। पिछले चुनाव में इस ग्राम सभा की सीट ओबीसी थी। इस बार सामान्य सीट है। इस बार प्रधानी के चुनाव में आधा दर्जन प्रत्याशी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। ग्रामीणों की मानें तो पांच साल पहले चुने गए प्रधान ने गांव में सिर्फ एक खड़ंजा शिवपाल के मकान से लिंकरोड अजीजाबाद तक ही बनवाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। सफाई कर्मचारी आता नहीं है। इसके चलते जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। इसके चलते मच्छर पनप रहे हैं। गांव के शिवपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और छोटे आदि का कहना है कि नालियों में गंदगी होने से कई लोग डेंगू और मलेरिया की चपेट में आ चुके हैं। प्रधान से कई बार नालियों की सफाई करवाए जाने की मांग की लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। गांव में अभी तक एक भी शौचालय नहीं बना है।
विज्ञापन
पांच साल पहले आई आंधी के दौरान पोल और बिजली की लाइनें टूट गई थीं। तब से आज तक पोल और लाइनें नहीं बदलवाई गईं। इससे बिजली भी नहीं मिल रही है। बिल लगातार आ रहे हैं। प्रधान मातादीन से कई बार बिजली आपूर्ति चालू करवाए जाने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार उसी प्रत्याशी को वोट देंगे, जो विकास कार्य कराएगा। इसके लिए शीघ्र ही बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे।
प्रधान मातादीन ने बताया कि बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को बिजली के पोल लगवाने की मांग कई बार कर चुके हैं लेकिन अभी तक पोल बदलवाए नहीं गए हैं। उन्होंने गांव में कई विकास कार्य कराए हैं।