फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In February survey from March to find the cheapest grain becomes final

फरवरी में सर्वे फाइनल हो जाता तो मार्च से मिलने लगता सस्ता अनाज

Fri, 15 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
In February survey from March to find the cheapest grain becomes final
सर्वे करने वालों की काहिली जरूरतमंदों की खाद्य सुरक्षा चबा गई है। यह
विज्ञापन
सर्वे फरवरी में पूरा होना था। समय से सर्वे फाइनल हो जाता तो मार्च से खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ता राशन मिलने लगता। अब इस माह भी सर्वे पूरा होता नहीं लग रहा है। इससे जून में भी गरीबों को बाजार दर पर राशन खरीदकर गुजारा क रना पड़ेगा। तीन में प्रति व्यक्ति 15 किलो राशन का नुकसान हुआ है।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शहर इलाके में तकरीबन 64 व देहात की 79 फीसदी आबादी को लाभ दिया जाना है। एक  सदस्य को पांच किलो और एक परिवार को अधिकतम 35 किलो खाद्यान्न मिलना है। गेहूं की कीमत 2 रुपया व चावल की कीमत 3 रुपया प्रति किलो रहेगी। जिले में 3 लाख 67 हजार 756 राशनकार्ड धारक हैं। इनमें देहात इलाके में 2 लाख 55 हजार 451 व शहर में 1 लाख 12 हजार 305 राशनकार्ड धारक हैं। सर्वेे के बाद इनमें से ही लाभार्थियाें का चयन होना है।

फरवरी तक सर्वे पूरा कर लाभार्थी चयनित होने थे। मार्च से इन्हें अधिनियम के तहत सस्ता राशन मिलने लगता। सर्वे का हाल यह है कि शहर पालिका में अभी तक 50 फीसदी सर्वे नहीं हो पाया है। नगर निकाय कंपिल व कायमगंज का भी यही हाल है। मोहम्मदाबाद, कमालगंज व शमसाबाद नगर निकायों का ही सर्वे पूरा हो पाया है। देहात में भी सर्वे पूरा नहीं हो

सका है। शहर पालिका ईओ पीके श्रीवास्तव ने शिकंजा कसना शुरू किया है। उन्होंने 16 मई को दोपहर बाद 3 बजे सर्वेयरों की पालिका कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई है। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सर्वेयरों को डोर टू डोर सर्वे करना है। इसे कंप्यूटर पर फीड कराया जाना है। इसके बाद लेखपाल सत्यापन करेंगे। इनकी रिपोेर्ट के बाद सूची फाइनल होगी। इससे जून भी बिना लाभ के ही निपट सकता है।

वर्जन
सर्वे में तेजी लाने के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। कई बार चेतावनियां भी जारी की गईं। जल्द ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। - हिमांशु द्विवेदी, जिला पूर्ति अधिकारी

नगर निकायों में राशन कार्डधारक
नगर निकाय            कार्डधारक
कंपिल               2759
कमरलगंज           2979
कायमगंज         13501

मोहम्मदाबाद      4498
शमसाबाद       7367
फर्रुखाबाद     81201
इनसेट

विकास खंडों की स्थिति

विकासखंड             कार्डधारक
कमालगंज         38366
कायमगंज         43889
नवाबगंज         33015

बढ़पुर           23483
मोहम्मदाबाद   37354
राजेपुर         38054
शमसाबाद     41290
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed