{"_id":"73d8e180958255b067dc5232b3125d45","slug":"in-fair-pradhan-assaulted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में प्रधान से मारपीट, रिवाल्वर तानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में प्रधान से मारपीट, रिवाल्वर तानी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला देखने पहुंचे ग्राम प्रधान को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव में प्रधान ने अपनी सुरक्षा के लिए लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए।
शुक्रवार की देर शाम कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर गढ़िया के ग्राम प्रधान हर्षित परिजनों के साथ मेला देखने पांचालघाट पहुंचे। यहां हर्षित अपने परिजनों के साथ झूला झूलकर निकल रहे थे। तभी वहां खडे़ कुछ युवक इनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे।
हर्षित के मना करने पर यह झगड़ने लगे। युवकों ने हर्षित को पकड़ लिया और लात घूंसों से मारपीट करने लगे। हर्षित ने अपने बचाव में रिवाल्वर निकाल ली। हर्षित ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके गले में पड़ी सोने की चेन टूट गई। मनोरंजन क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर स्वाट टीम प्रभारी बृजेश यादव व मेला कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस हर्षित को मेला कोतवाली बुला लाई। कोतवाली में हर्षित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने हमलावरों की तलाश में सिपाहियों को दौड़ाया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। बाद में पुलिस ने हर्षित को समझा बुझाकर टरका दिया। दिन पहले भी मनोरंजन क्षेत्र में स्थानीय युवकों ने मेला देखने आए लोगों से दबंगई मेें रुपये ले लिए थे। बाद में लोगों ने दबंग युुवकों को पकड़कर मेला पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने पकड़े गए पांच लोगाें का चालान कर दिया था। मेला कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मेला देखने आए युवक से मारपीट कर युवक फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।