{"_id":"352168ec7e3c4b03b95aef00f9c59189","slug":"in-contracts-made-by-salesmen-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके में सेल्समैन ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके में सेल्समैन ने लगाई फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज। महरूपुर बीजल में स्थित शराब के ठेके में पंखे के कुंडे में सेल्समैन ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह ड्यूटी करने आए पिता को ठेके का दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखने पर पुत्र को शव फांसी पर लटका देखा। जानकारी मिलने पर जहानगंज पुलिस और ठेकेदार मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़ कर शव को उतारने के बाद पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के भोगांव निवासी दौलतराम अपने पुत्र दीपचंद्र के साथ जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर बीजल में गौरव श्रीवास्तव के देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को दीपचंद्र ठेके पर ड्यूटी करने आया था। रात में किसी समय रस्सी से ठेके के अंदर फांसी लगा दी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह दौलतराम ठेके पर आए तो दरवाजा बंद था। उसने खिड़की से देखा की उसका पुत्र फंसे से लटक रहा है। यह देख वह चिल्ला पड़ा और ठेकेदार प्रधान गौरव श्रीवास्तव व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ठेकेदार शराब के ठेके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार कर पंचनामा भरा गया।
विज्ञापन