फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   In Chhattisgarh, stealing the thunder prepare potato Frrukabadi

छत्तीसगढ़ में धाक जमाने को तैयार फर्रुखाबादी आलू

Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 30 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
In Chhattisgarh, stealing the thunder prepare potato Frrukabadi

फर्रुखाबाद। बिहार में अपनी धाक जमाने के बाद फर्रुखाबादी आलू ने छत्तीसगढ़ में पैठ बनानी शुरू कर दी है। 20 ट्रक आलू छत्तीसगढ़ मंडी के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


सातनपुर आलू मंडी में बुधवार को करीब 200 मोटर की आवक रही। जानकारों की माने तो फर्रुखाबादी आलू को पछाड़ने के लिए पंजाब भी बिहार की मंडी में दस्तक दे रहा है। इस बार पंजाब का आलू छोड़कर फर्रुखाबादी आलू को पसंद किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब बंगाल का आलू पूरी तरह से बाजार में आने में करीब 20 दिनों का समय लगेगा। इसकोे भंापते हुए व्यापारियों ने बिहार के साथ छत्तीसगढ़ की मंडी में अपने पैर जमाने शुरू कर दिए हैं। मंडी से बुधवार को करीब 20 ट्रक आलू छत्तीसगढ़ की मंडी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


 व्यापारी नेता मोहन बागड़ी ने बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ से मांग देर से आई है। पिछले वर्ष 15 दिसंबर से ही लोडिंग शुरू हो गई थी। इंडियन पोटैटो ग्रोवर एंड एक्सपोर्टर के सुधीर शुक्ला ने बताया कि बंगाल के केवल एक हिस्से से ही आलू बाजार में आया है। लेकिन गुणवत्ता और पैदावार में कमी के चलते इसको कम आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुजरात का आलू फर्रुखाबाद की मंडी को नुकसान पहुुंचा सकता है लेकिन वहां का आलू  बाजार में आने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के लिए आलू की दूसरी रैक तैयार
फर्रुखाबाद। पंचायत चुनाव के दौरान सातनपुर मंडी में आलू के भाव में मंदी के बाद अब किसानों की बांछे खिलने लगी हैं। बुधवार को व्यापारियों ने आलू के 50 हजार पैकेट से भरी रैक बिहार के लिए लोड करवा दी है। मंगलवार दोपहर को बिहार प्रांत के लिए रैक मिलने की सूचना पर आलू व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

व्यापारियों ने आनन फानन में रैक पर लोडिंग के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों में आलू के पैकेट भरकर स्टेशन के लिए रवाना किए गए। बुधवार दोपहर तक रैक में आलू की लोडिंग का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा। आलू आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश वर्मा ने बताया कि बिहार के लिए आलू की दूसरी रैक की लोडिंग पूरी करा दी गई है। गुरुवार सुबह तक रैक रवाना होगी। इससे आलू के भाव में सुर्खी आने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि फर्रुखाबादी आलू की मांग देश के अन्य प्रांतों से भी हो रही है। केंद्र सरकार से और रैक की डिमांड की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को आलू का भाव 431 से 481 रुपये क्विंटल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed