फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   in accidents ,Two killed including child

हादसों में बच्चे समेत दो की मौत

Fri, 20 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 20 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
in accidents ,Two  killed including child
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो
विज्ञापन
गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मसेनी रोड स्थित महेंद्र ईंट भट्ठा पर रामप्रीत अपने परिवार के साथ ईंट पथाई का काम करता है। रामप्रीत बिहार के जिला गया का रहना वाला है। शुक्रवार की सुबह रामप्रीत परिवार के साथ पथाई कर रहा था। तभी उसका बेटा देवा (4) खेलते हुए नेकपुर चौरासी के पास बरेली-इटावा हाइवे पर पहुंच गया।

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर देवा गंभीर घायल हो गया। हादसे को देखकर रहगीरों ने शोर मचाया। रामप्रीत के साथ ही पथाई कर रहे मजदूर मौके पर आ गए। यह देवा  को लोहिया अस्पताल लेकर आए।  यहां पर मौजूद डाक्टर ने देवा को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार शहर के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली निवासी अमित सक्सेना (35) अपने बहनोई रेलवे स्टेशन निकट निवासी अशोक सक्सेना के साथ स्कूटी से कामयगंज के गांव अद्दूपुर में साले की बारात में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नवाबगंज के गांव शुकरुल्लापुर के पास रेलवे फाटक बंद हो रहा था। तेज रफ्तार स्कूटी बेकाबू होकर रेलवे फाटक में जा घुसी।

इस  हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक  घायल हो गया। जानकारी होने पर एंबुलेंस से घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों ने बताया कि अमित के साले कुलदीप की बारात शुक्रवार को जिला हरदोई के गांव दुर्जनापुर जा रही थी। उसी में जाते समय हादसा हो गया।

अमित की मौत की खबर जैसे ही उसके ससुराल में पहुंची तो वहां भी मातम छा गया।मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक टाटा सफारी मोहम्मदाबाद से बेवर जा रही थी। गांव तकीपुर गिहार के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ब्रजेश कठेरिया के खोखे में टक्कर मारते हुई खड्ड में जा घुसी। इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश में आने पर चालक बगैर बताए भाग गया। समाचार लिखे जाने तक टाटा सफारी घटनास्थल पर ही पड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed