फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Improve language SO and Inspector - DIG

भाषा सुधारें एसओ और इंस्पेक्टर-डीआईजी

Fri, 24 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Improve language  SO and Inspector - DIG
जिले में आए डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को भाषा शैली में सुधार लाने की
विज्ञापन
नसीहत दी। साथ ही पेट्रोल पंप डकैती की वारदात के खुलासे के भी निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और अच्छे काम के लिए पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया।

डीआईजी नीलाब्जो चौधरी शुक्रवार को जिले में थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुलिस कर्मियों के पब्लिक से व्यवहार पर असंतोष जताया। उन्होंने साफ कहा कि एसओ और इंस्पेक्टर के भाषा शैली में सुधार लाने की जरूरत है। जनता के साथ वे अच्छा व्यवहार करें। ताकि लोगों के लिए पुलिस मित्र बन सके। दावा किया कि जिले में अपराधाें में कमी आई है। बताया कि  कंट्रोल रूम को माडर्न बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव एसपी से मांगा गया है।

कानपुर देहात में भी आधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। कानपुर नगर और इटावा में कंट्रोल रूम तैयार हो चुके हैं। इनसे पुलिस की निगरानी में काफी आसानी होती है। बताया कि शहर कोतवाली में पेट्रोल पंप डकैती के मामले के खुलासे के लिए निर्देश दिए गए हैं।  फिर दोहराया कि सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी भाषाशैली में नम्रता लाएं। जिससे जनता उन पर  विश्वास करे।  

इससे पहले डीआईजी सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पर परेड का मुआयना किया। अच्छी वर्दी पर हेड कंास्टेबिल अजमेर सिंह भदौरिया और इनकी टीम को भी इनाम दिया गया। डीआईजी लाइन में स्थित रसोई गैस गोदाम पहुंचे। यहां पर पुलिस कर्मियों से गैस मिलने के बारे में जानकारी की। उन्होंने पीएसी मैस में जाकर खाना चेक किया। अच्छा खाना होने पर फालोअर को इनाम देने को लिए कहा। पुलिस अस्पताल में डाक्टर नहीं मिले। हालांकि दौरे को लेकर बेड की चादरें बदल दी

गई थीं। पूछने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि कोई मरीज भर्ती नहीं होता है। डाक्टर की तैनाती के लिए डीआईजी ने एसपी से लिख कर भेजने को कहा। पुलिस लाइन की मैस में भोजन को खाकर चेक किया। प्रति आदमी करीब 26.50 रुपये डाइट की जानकारी पर इसे 25 रुपये करने के निर्देश दिए। सरसों पेराई मशीन जाला लगा था। इसमें गंदगी भी थी।   एसपी ने

सफाई के लिए  आरआई को निर्देश दिए। पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज था। शस्त्रागार में पहुंच कर डीआईजी ने  मैगजीन खोल कर देखी। सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार से एसएलआर  खुलवाई।  शस्त्रागार में डाकू जर्मन सिंह की राइफल भी देखी। इसके बाद एसपी आफिस पहुंचे। बाबू देवेंद्र शर्मा को अभिलेखों को सही तरीके से लगाने के लिए इनाम दिया।

मऊदरवाजा थाने के शौचालय से बदबू पर नाराजगी
डीआईजी निलाब्जो चौधरी दोपहर बाद थाना मऊदरवाजा पहुंचे। यहां आफिस और शस्त्रागार में रखे शस्त्रों को चेक किया। शौचालय से बदबू आने पर नाराजगी जताई। रजिस्टर नंबर आठ में खामियां मिलने सही करने के निर्देश दिए। बजरिया चौकी प्रभारी जगमोहन भदौरिया के मुकदमे में खामियां मिलने पर उन्हें बुलाया गया। वह नदारद थे। एसओ सुनील यादव को चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। वारंटियों की गिरफ्तारी कम होने पर नाराजगी जताई। एसओ ने

अपने कार्यकाल में अधिक वारंटियों के पकड़े जाने की जानकारी दी। डीआईजी ने अभिलेखों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कोतवाली कायमगंज के गांव रूटौल निवासी सुखदेवी अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंची। उसने बताया कि उसके बेटे नरवीर की हत्या कर दी गई। अभी तक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। इस पर उन्होंने एसपी से इस संबंध में वार्ता की। डीआईजी ने गांव नगला बजीर खरबंदी के चौकीदार जागेश्वर की मूछें देखकर 100 रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed