{"_id":"575863874f1c1bca389c53c0","slug":"imposed-against-waterlogging-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव के विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव के विरोध में लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए लोगोें को समझाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव से आजिज रेटगंज के बाशिंदों ने लालगेेट तिराहे पर जाम लगा दिया। लोगों ने प्रदर्शन कर चेयरमैन व उनके पति का पुतला फूंक दिया। सभासद पति के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम खोला।
बुधवार सुबह रेटगंज मोहल्ले के लोग सड़क पर आ गए। इन्होंने पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और उनके पति मनोज अग्रवाल मुर्दाबाद के नारे लगाकर पुतला फूंक दिया। मोहल्लेवासियों ने सड़क के दोनों ओर रस्सी बांधकर जाम लगा दिया। जाम लगने से सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एक घंटे तक जाम लगे रहनेे के बाद भी कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। जाम लगने की सूचना पर नखास, घुमना, कादरीगेट व रेलवे रोड चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इन्होंने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
जाम लगाए लोग मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट अथवा ईओ नगर पालिका को बुलाने की मांग करते रहे। जाम लगाए लोगों का कहना था कि नालियों के पानी से गली में गंदगी भरी रहती है। कई बार प्रदर्शन कर आलाधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जाम की सूचना पर पहुंचे सभासद रन्नो देवी के पति श्यामसुंदर लल्ला ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में वह समस्या से निजात दिलाने के लिए गली का निर्माण करा देंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा न कर पाने पर वह इस्तीफा देकर खुद भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
सभासद पति के आश्वासन पर लोगों ने करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खोल दिया। जाम लगने से भीषण गर्मी में राहगीर परेशान रहे। जाम लगाने वालों में संजू देवी, ममता, संतोषी, रेखा, दुर्गा, सुधा, गुड़िया, रेशम, मीना, कमला, नीलम, माया देवी, रीता, राकेश, रवि, दारा ठाकुर, सचिन यादव, गंगा सिंह, छोटे खां, संजय, अफरोज और पंकज आदि शामिल रहे।