फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Impinge not us, will give crushing

हमसे ना टकराना, धूल चटा देंगे

Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 29 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Impinge not us, will give crushing
कार्यशाला में छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखातीं प्रशिक्षिका। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में चल रहा बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने जूडो, कराटे और मार्शल आर्ट में अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत चल रहे बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर छात्राओं ने जूडो, कराटे और मार्शल आर्ट की कई करतबों का प्रदर्शन किया। छात्राओं के हुनर को लोगों ने खूब सराहा।
विज्ञापन


संयोजिका प्रधानाचार्या मीना यादव ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आत्मरक्षा करने में सक्षम होती हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक अभिषेक पांडेय ने मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीआईओएस कमलेश बाबू, जिला क्रीड़ा प्रभारी राकेश मिश्रा, अनुसुइया दीक्षित, आदेश गंगवार, विरमा पाल, राज ममता, राम सिंह वर्मा, फुलवारी लाल, फजा हुसैन आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed