फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If not given 40 thousand rupees, the inspector lodged a report

40 हजार रुपये न देने पर दरोगा ने दर्ज करवा दिया मुकदमा

Mon, 04 Nov 2019 06:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
If not given 40 thousand rupees, the inspector lodged a report
आठ दिन पहले गांव हमीरखेड़ा के सामने खड़ी कार से टकरा कर बाइक सवार युवक घायल हो गए। इस प्रकरण में राजेंद्र नगर चौकी इंचार्ज ने कार के मालिक को पकड़ लिया। रात में वाहन स्वामी को छोड़ दिया। कार छोड़ने के एवज में चालीस हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर कार चालक पर मुकदमा दर्ज करा दिया। कार चालक ने एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की तो उन्होंने सीओ कायमगंज को विवेचना का परीक्षण कर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोको रोड रेलवे कालोनी निवासी कौशल 28 सितंबर को कार से मैनपुरी जा रहे थे। जब वह हमीरखेड़ा गांव के सामने पहुंचे तो कार खराब हो गई। कार के मिस्त्री को बुलाकर लाए। मिस्त्री कार ठीक कर रहा था तभी बिना हेलमेट के बाइक चलाकर आए युवक खड़ी कार से टकरा गए।
विज्ञापन

इसमें दोनों युवक घायल हो गए। कार के ड्राइवर साइड का बंपर टूट गया। सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर चौकी इंचार्ज संजय सिंह आ गए। उन्होंने कौशल को पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा संजय ने रात को कौशल को छोड़ दिया और कार को छोड़ने के नाम पर चालीस हजार रुपये की मांग की। रुपये देने में असमर्थता जताने पर दरोगा ने उस पर और कार पर मुकदमा लिखवा दिया। कौशल ने दरेेगा के रिश्वत मांगने के मामले में एडीजी प्रेम प्रकाश से शिकायत की। एडीजी ने सीओ कायमगंज को विवेचना के परीक्षण के आदेश दिए हैं। दरोगा संजय सिंह ने बताया कि रुपये मांगने के आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed