फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   If anyone proves the allegations, I will retire from politics: MP

आरोप कोई सिद्ध कर दें तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास : सांसद

Tue, 16 Sep 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
If anyone proves the allegations, I will retire from politics: MP
फोटो-32, श्यामनगर स्थित संकिसा चेयरमैन के आवास पर पत्रकार वार्ता करते सांसद मुकेश राजपूत।संवाद - फोटो : mathura
फर्रुखाबाद। मैं किसी की जमीन पर कब्जा नहीं करता। अगर कोई यह आरोप सिद्ध कर दे कि मैंने किसी की जमीन पर कब्जा किया है तो मैं उसी पल राजनीति से सन्यास ले लूंगा।
विज्ञापन

मोहल्ला श्यामनगर स्थित संकिसा चेयरमैन के आवास पर सोमवार को वार्ता के दौरान यह बात सांसद मुकेश राजपूत ने कही। उन पर एक महिला ने जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रविवार को गांव नगला मसेनी निवासी संजय वाल्मीकि ने जहर खा लिया था। उनकी पत्नी संतोषी देवी ने सांसद पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर सांसद ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संजय वाल्मीकि की जमीन पर मैंने कभी भी कब्जा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिस जमीन को लेकर संजय की पत्नी आरोप लगा रही है, वह जमीन संजय ने ही फर्जी तरीके से अपने मामा श्याम वाल्मीकि को रहने के लिए दी थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं, जो उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने डीएम-एसपी ने जांच की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed