फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ID link to adhar number

करें आधार से पहचान पत्र लिंक

Mon, 09 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
ID link to adhar number
आप अपने आधार से मतदाता पहचान पत्र को ऑन लाइन लिंक कर सकते हैं। इसके लिए
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा मतदाता पोर्टल पर जाना होगा। इस समय आधार से पहचान पत्र लिंक करने का अभियान चल रहा है। एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को लिंक किया जा सकता है।

आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का जिले में अभियान चल रहा है। यह जुलाई तक चलेगा। अभियान के अलावा घर बैठे भी ऑन लाइन लिंक किया जा सकता है। पोर्टल पर लिकेंज के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाआें के विकल्प है। 6 विकल्पाें को पूरा करने के बाद लिंकेज आवेदन को पोर्टल पर सबमिट किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र लिंक हो जाएगा। इसकी वेरीफिकेशन स्लिप भी निर्वाचन कार्यालय को नहीं देनी होगी।

ऐसे करें लिंक
राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल वेबसाइट पर पहुंचें।
विंडाें पर अपना आधार नंबर दर्ज करें, संदेश पर क्लिक करें।
इसके बाद कॉलम में आधार में दर्ज अपना नाम लिखें।

दूसरे कॉलम में मतदाता पहचान पत्र क्रमांक लिखें।
अपना आधार नंबर लिखें।
मोबाइल नंबर के कॉलम में अपना नाम अंकित कर दें।

मोबाइल नंबर के सामने के कॉलम में मोबाइन धारक का विकल्प है। इसमें स्वयं, रिश्तेदार, मित्र व सर्विस प्रोवाइडर के विकल्प हैं। इनमें से एक विकल्प पर क्लिक कर दें।
ई मेल के कॉलम में मेल एड्रेस लिखें।
कॉलमाें को पूरा करने के बाद सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed