फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband dies in wife's stomach, severe

पति ने पत्नी के पेट में मारी गोली, गंभीर

Sat, 18 Aug 2018 12:05 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 18 Aug 2018 12:05 AM IST
Husband dies in wife's stomach, severe
.अस्पताल में भर्ती नैना। - फोटो : amarujala
झाड़ू पोछा का काम करने जा रही महिला को उसके पति ने दिन दहाड़े बाजार में गोली मार दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। साले ने बहनोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।


शहर कोतवाली के मोहल्ला नरकसा चमड़ामंडी निवासी गुड्डू बाथम की पुत्री नैना (25) ने सात साल पूर्व अढ़इया मोहल्ला निवासी महेश चंद्र के पुत्र अर्जुन से प्रेम विवाह किया था। अर्जुन सब्जी की ठेली लगाता है। शादी के कुछ समय बाद अर्जुन ने शराब पीना शुरू कर दिया। इसको लेकर पत्नी से अर्जुन का आए दिन झगड़ा होता था। इससे परेशान होकर नैना दो साल पहले पति को छोड़कर मायके में माता-पिता के पास रहने लगी। उसने जीवन यापन करने के लिए घरों में झाड़ू पोछा करना शुरू कर दिया। शुक्रवार सुबह वह काम पर जा रही थी। कादरीगेट इलाके में गेस्ट हाउस के पास पति खड़ा था।


नैना के तवज्जो न देने पर पति ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। गोली नैना के पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। सूचना पर नैना के परिजन मौके पर पहुंचे। उसे नाला मछरट्टा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। डा. अभिषेक चतुर्वेदी  ने  चिकित्सीय परीक्षण किया। दरोगा देवेंद्र गंगवार ने लोहिया अस्पताल पहुंच कर बयान दर्ज किए। डाक्टर ने हालत में सुधार न होने पर सैफई रेफर कर दिया। घायल के भाई नन्हें ने बहन के पति अर्जुन के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed