{"_id":"595be2b54f1c1be96d8b48ef","slug":"ht-s-junker-dropped-on-lt-ran-in-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी का जंफर एलटी पर गिरा, घरों में दौड़ा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी का जंफर एलटी पर गिरा, घरों में दौड़ा करंट
farrukhabad
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
जहानगंज। गांव दालमंडी में एचटी लाइन का जंफर टूट कर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में एचटी करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से महिला समेत दो लोग झुलस गए। परिजनों ने इन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इससे नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव कर लाइनमैन को पकड़ लिया और दबाव बनाकर एचटी लाइन का जंफर जुड़वाया।
गांव दालमंडी में शैलेंद्र अग्निहोत्री के नलकूप के पास डबल पोल पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। यहां से गांव के लिए एलटी लाइन गई है। सोमवार को बरसात के दौरान 11 हजार लाइन में लगी डिस्क फट गई और जंफर टूट कर एलटी लाइन पर गिर पड़ा। इससे घरों में एचटी लाइन का करंट दौड़ने लगा। रामवीर दुबे की पत्नी घर में खाना बना रही थी। अचानक बल्व फूटने पर उन्होंने स्विच बंद किया तो वह करंट की चपेट में आने से झुलस र्गइं।
वहीं विनोद तिवारी ने भी स्विच बंद करने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आने से झुलस गया। इसकी सूचना उपकेंद्र पर देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। करंट से झुलसे लोगों को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से नाराज गांव के लोग उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। जेई के न मिलने पर लाइनमैन श्यामानंद उर्फ टेलर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने उसके साथ खींचतान की। गांव के अन्य लोगों ने उसको बचाया और पकड़ कर गांव ले गए। वहां एचटी लाइन का टूटा जंफर जुड़वाने के बाद उसेे छोड़ा। एसडीओ संतोष प्रसाद ने बताया कि डबल पोल पर पहले से तीन एचटी और दो एलटी लाइन निकली है। इस कारण दिक्कत हो रही है। गांव की एचटी लाइन को डबल पोल लगाकर अलग किया जाएगा। इसके निर्देश दिए गए हैं।