फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HT line to be vulnerable to old scorched

एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्धा झुलसी

Sat, 11 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 11 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
HT line to be vulnerable to old scorched
जमीन छूती एचटी लाइन की चपेट में आकर वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार
विज्ञापन
के लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। खेतों में नीचे झूल रहे तारों को लेकर मोहल्ले वालों में रोष है। एक अन्य घटना में तारों की चपेट में आकर किशोरी झुलस गई। मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी रामू की पत्नी बिटोली देवी खेत से घास लेने जा रहीं थीं। घर से कुछ ही दूरी पर

स्थित खेत तक जैसे ही वह पहुंचीं तो  खेत के ऊपर से गुजरे एचटी लाइन का तार उनके सिर से छू गया। जिससे उसे तेज करंट लगा। दूसरे ही पल बिजली चली गई।  वह दूर जाकर गिरी। उसके सिर के बाल जल गए और  पैरों में फफोले पड़ गए। परिजनों ने  तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया। मोहल्ले से चंद कदमों की दूरी पर ही देवकीनंदन शाक्य के खेत हैं। देवकीनंदन

ने बैंगन की खेती कर रखी है। इस खेत के ऊपर से ही एचटी लाइन निकली है। खंबों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण तार खेत को छू रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। जिसकी शिकायत  बिजली विभाग के

अफसरो से कर च़ुके हैं। विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे कभी भी कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है।  
उधर, थाना शमसाबाद के गांव रसीदपुर निवासी संध्या पुत्री प्रदीप शनिवार की सुबह बिजली के तारों की चपेट में कर झुलस गई। किशोरी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed