{"_id":"58960d4c4f1c1b5d21e8111a","slug":"hr-manager-entering-the-four-libel","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआर मैनेजर समेत चार पर परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआर मैनेजर समेत चार पर परिवाद दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
court shimla
स्टार यूनियन दाईची लाइफ इंशोरेंस कंपनी के सेल्स मैनेजर ने कंपनी के एचआर मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला बजाजा बाजार निवासी यूसुफ अली ने इंश्योरेंस कंपनी के टेरिटरी हेड अजीत त्रिवेदी निवासी 4 एमजी रोड आगरा कालेज ग्राउंड के सामने बैंक आफ इंडिया के ऊपर राजामंडी आगरा, लोकेशन हेड प्रशांत कुमार निवासी प्रेमचंद्र अग्रवाल मदर टेरेसा स्कूल वाली गली में स्टेशन रोड अवधनगर मैनपुरी, अरिजीत सेन निवासी विधान सभा मार्ग लखनऊ और एचआर मैनेजर नेहा सिंह निवासी विधान सभा मार्ग लखनऊ के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की।
आरोप है कि वह कंपनी में वर्ष 2013 से सेल्स मैनेजर के पद पर नौकरी कर रहा है। 20 जनवरी को यह लोग फतेहगढ़ आए और मिलने पर कहा कि अपनी नौकरी बचानी है तो 50 हजार रुपये लाकर दो, नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वादी के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने याचिका पर दलीलें पेश की। सुनवाई के बाद मामले को परिवाद में दर्ज किया गया।