फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Houses were deserted stealing jewelery worth millions to break the lock of

सूने पड़े मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी

Sat, 06 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Houses were deserted stealing jewelery worth millions to break the lock of
Labourers found Gold jewelry during desilting tank in vellore - फोटो : demo
गमी में शरीक होने गई महिला के घर से चोरों ने मकान का ताला तोड़ कर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइंया निवासी रामबेटी पत्नी मुलायम सिंह जाटव शुक्रवार को गमी में शामिल होने के लिए मोहल्ला खड़ियाई में गई थीं। मकान में ताला पड़ा हुआ था। रात किसी समय चोर मकान के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोराें ने मकान के कमरों को खोलकर वहां रखी अटैची और बक्सों को तोड़ दिया।
विज्ञापन


कमरे में रखी अलमारी को तोड़कर उसमें से सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ली। इसके अलावा बक्से में रखी नगदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर महिला घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए। कुछ दूरी पर रह रहे बेटे मुकेश और परिवार के अन्य लोग भी आ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। रामबेटी ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 2 लाख के जेवर और 2 लाख की नगदी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना होने की जानकारी पर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed