फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Household of four houses ashes

चार घरों की गृहस्थी राख

Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 03 Jan 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Household of four houses ashes

कंपिल। तलखी नगला में गांव में आग लगने से चार की गृहस्थी राख हो गई। ज्ञान सिंह के घर के छप्पर में रविवार की शाम आग लगने से कमरे में सो रहे मां-बेटा फंस गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। तेज हवा के कारण आग की चपेट में आने से तीन पड़ोसियों के छप्परों में भी आग लग गई। इससे चारों लोगों का गृहस्थी का सामान जल गया। करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


ज्ञान सिंह की पत्नी ऊषा देवी अपने पुत्र के साथ कमरे में सो रही थीं। रविवार शाम करीब चार बजे अचानक कमरे के ऊपर पड़े छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण पड़ोसी धनीराम, राजेश और सर्वेश के छप्परों ने भी आग पकड़ ली। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ज्ञान सिंह की पत्नी की आंख खुली तो वह वह चिल्लाने लगीं। शोर शराबा सुनकर गांव के लोगों ने बमुश्किल उनको और इनके बेटे को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हैंडपंप से पानी भर भर कर आग बुझाने की कवायद शुरू की गई । करीब तीन घंटे में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक चारों घरों की गृहस्थी आग की चपेट में आकर जलकर राख हो र्गइं। ज्ञान सिंह ने बताया कि उसका गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। अनार सिंह की 10 क्विंटल तंबाकू बोरों में भरी हुई रखी थी। यह भी जल गई। इसकी कीमत  लगभग 50 हजार रुपये थी। इस तरह करीब एक लाख रुपये नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं धनीराम, राजेश और सर्वेश कुमार की भी गृहस्थी आग की चपेट में आने से जल गई। आग से चारों घरों का लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed