{"_id":"61fd65870bd05260352d576b","slug":"household-items-destroyed-by-fire-while-cooking-farrukhabad-news-knp6788707168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय लगी आग से घरेलू सामान खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय लगी आग से घरेलू सामान खाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर। खाना बनाते समय वकील के घर में लगी आग से करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। शनिवार को वकील की पुत्री की बरात आने वाली है। ऐसे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
थाना व कस्बा निवासी वकील ओम प्रकाश सिंह की पुत्री की शनिवार को बरात आनी है। घर में शादी को लेकर शुक्रवार को तैयारी चल रही थी। गैस भट्ठी पर खाना बन रहा था। पाइप से गैस लीक होने से आग लग गई। इससे घर में अफरा-तफरी मच गई।
आग से इनवर्टर, बैटरी सहित अन्य घरेलू सामान जलने लगा। शोर सुनकर कस्बे के आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने सिलिंडर को बाहर निकालकर बालू व गीला बोरा डालकर आग को बुझा दिया। जानकारी मिलते ही महिला दरोगा रक्षा सिंह मौके पर पहुंची। वकील ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है।