फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hoaspital

लोहिया से डाक्टर नदारद, मरीज परेशान

Tue, 01 Oct 2019 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
hoaspital
लोहिया अस्पताल की ओपीडी में डाक्टरों का इंतजार करते मरीज। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों के बैठने की व्यवस्थाएं नहीं सुधर पा रही हैं। मंगलवार को फिजीशियन के कमरे बंद थे। परेशान मरीजों ने जब डा. जमीरुद्दीन को दिखाया, तो लंबी कतार में धक्कामुक्की हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे मरीज तो थे, लेकिन डाक्टर नहीं। अस्पताल में वरिष्ठ फिजीशियन/सीएमएस डा. अशोक कुमार के रूम के बाहर कोर्ट जाने का बोर्ड लगा था, जबकि डा. प्रज्ञा मिश्रा के कमरे में ताला लटका था।
विज्ञापन

ओपीडी में पड़ी बेंचों पर दो-तीन दर्जन मरीज बैठे थे। इनमें महिला मरीजों की संख्या ज्यादा थी। वह डा. प्रज्ञा मिश्रा को ही दिखाना चाहती थीं। डाक्टर के कमरे में ताला लगा होने से मरीज काफी देर तक इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी समय ओपीडी में ही पता चला कि सामान्य चिकित्सक डा. जमीरुद्दीन बैठे हैं, तो मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इस वक्त बुखार, खांसी, जुकाम रोग ज्यादा लोगों को है, सो अकेले डाक्टर होने की वजह से वहां लंबी कतार लग गई।
इस दौरान मरीजों ने पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की भी हुई। सीएमएस डा. अशोक कुमार से पक्ष जानने की मोबाइल पर कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed