{"_id":"703f04402c81f8669c05edc6684de16b","slug":"hightension-line-from-the-brink-of-death-of-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद क्षेत्र में खेत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर
विज्ञापन
किसान की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने परिजनों को
आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम
को भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी
जितेंद्र वर्मा (32) पुत्र रतिराम वर्मा खेत से चारा लेने गया था। उसके खेत
के ऊपर से ही हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसके तार काफी नीचे झूल रहे हैं।
जितेंद्र चारा का गट्ठर सिर पर रखकर
घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका हाथ एचटी लाइन से छू गया। इससे वह तार में चिपक गया। ग्रामीणोें ने पावर हाउस सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इस दौरान जितेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में जितेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम
कायमगंज बीडी वर्मा और चेयरमैन विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव देख मृतक की पत्नी जावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।