फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High school exam ends, today is the last day of intermediate

Farrukhabad News: हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त, इंटरमीडिएट का आज अंतिम दिन

Sat, 04 Mar 2023 10:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
High school exam ends, today is the last day of intermediate
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 2023 (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गईं, जबकि इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं आखिरी इम्तिहान शनिवार को देंगे। हाईस्कूल में 2234 व इंटर में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटरमीडिएट में ट्रेड, दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट कृषि व संस्कृत विषय की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज, एसडी इंटर कॉलेज पाहला, स्वराजवीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज कमालगंज और राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी फतेहगढ़ और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के बाहर आखिरी प्रश्नपत्र होने के चलते छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। परीक्षा प्रभारी रामलखन पाल ने बताया कि हाईस्कूल में 2234 व इंटरमीडिएट में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। डीआइओेएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। चार मार्च को इंटरमीडिएट का आखिरी पेपर बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed