फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   high alert

सावन को लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर ने जिले को किया हाईअलर्ट

Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
high alert
फर्रुखाबाद। छह जुुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने जिले को हाईअलर्ट कर दिया है। शिव मंदिरों व व्यस्त मार्गों व संवेदनशील मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। कांवरिया गंगा घाटों पर जल भरने पहुंचेंगे। इसको लेकर सभी प्रमुख घाटों पर गोताखोर तैनात करने के आदेश दिए हैं। कांवरियों के आने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के लिए रूट डायवर्जन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीजी ने आईजी जोन मोहित अग्रवाल के माध्यम से एसपी को पत्र भेजा है। इसमें 6 जुलाई से 3 अगस्त तक सावन व 19 जुलाई को महाशिवरात्रि को ध्यान में रखकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं। मंदिरों के पास से मीट की दुकानें हटवाने का काम किया जाए। कांवरियों के मार्गों का भ्रमण कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। सभी थानों पर एसडीएम व सीओ सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर सामंजस्य स्थापित करें। घाटों पर गहरे पानी से पहले बैरिकेडिंग करा दी जाए। प्रतिदिन पुलिस कर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग होनी चाहिए। बकरीद को लेकर विशेष सतर्कता रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed