फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Helpdesk made for board examinees

बोर्ड परीक्षा के छात्रों के लिए बनी हेल्पडेस्क

Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Helpdesk made for board examinees
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने हेल्पडेस्क गठित की है। मुख्यालय और तहसील स्तर पर तीन-तीन हेल्पडेस्क बनाई गई हैं। प्रवेश पत्र, कोर्स व अन्य किसी समस्या के लिए छात्र हेल्पडेस्क की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिलास्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर और रामदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज में हेल्पडेस्क बनाई गई है। इन तीनों हेल्पडेस्क के प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य एपी सिंह बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तीनों हेल्पडेस्क पर विषय विशेषज्ञ शिक्षक तैनात किए गए हैं। रामदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज भटासा में शिक्षक कौशल किशोर, दिगेंद्र सिंह, संजय कुमार, सर्वेश चंद्र गंगवार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकापुर में सेेनी कटियार, रामलखन पाल, आरती वर्मा, श्वेता देवी और राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ की हेल्पडेस्क पर शिक्षिका आदेश गंगवार, शिल्पी सक्सेना, योगेश कुमार, आलोक कुमार, अर्चना गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजेपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रोशनाबाद में हेल्पडेस्क बनाई गईं हैं। इन तीनों हेल्पडेस्क का प्रभारी जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा को बनाया गया है।

जिला स्तर पर बनी हेल्पडेस्क पर जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। वह तहसील स्तर पर बनी हेल्पडेस्क का भी काम देखेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र, कोर्स पूरा न होने व अन्य कोई समस्या है, तो छात्र हेल्पडेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिससे छात्र की समस्या का निस्तारण हो सके और उसको परीक्षा में शामिल होने में कोई दिक्कत न हो।
इन नंबर पर छात्र कर सकते फोन
प्रधानाचार्य एपी सिंह- मोबाइल नंबर 9450109064
प्रधानाचार्य सुधीर कुमार मिश्रा- मोबाइल नंबर 9058610035
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed