फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hearing on Gurusharanam's demolition order completed

Farrukhabad News: गुरुशरणम के ध्वस्तीकरण आदेश पर सुनवाई पूरी

Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hearing on Gurusharanam's demolition order completed
फर्रुखाबाद। शहर के ठंडी सड़क स्थित गुरुशरणम होटल सहित 6 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर शुक्रवार को बोर्ड की बैठक में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने शहर के 21 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ भवन स्वामियों ने जिलाधिकारी से सुनवाई की अपील की थी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नियंत्रक प्राधिकारी बोर्ड की बैठक में 19 मई को ठंडी सड़क स्थित केएम हाउस सहित 15 मामलों में सुनवाई हुई थी। जबकि बसपा नेता डॉ.अनुपम दुबे के ठंडी सड़क स्थित होटल गुरुशरणम सहित 6 मामलों में शुक्रवार को सुनवाई की गई। बोर्ड में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहयुक्त नियोजक कानपुर, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी व जलनिगम, सीडीओ, एडीएम व जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने भवन स्वामियों का पक्ष सुना। सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि सभी मामलों में सुनवाई पूरी हो गई है। आदेश सुरक्षित कर जिलाधिकारी द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed