फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Heap of dirt in the inspection found

निरीक्षण में मिला गंदगी का अंबार

Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Heap of dirt in the inspection found
एसडीएम हवलदार सिंह को गांव रुलापुर के गंदगी का अंबार मिला। गांव वालों ने सफाई कर्मी के गांव में न आने की शिकायत की। आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण नहीं होता है। इसकी एसडीएम से शिकायत की गई।  एसडीएम  गांव रुलापुर का निरीक्षण सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मचारी नहीं आता है।
विज्ञापन




उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र देखा। यहां कार्यकत्री सुनीता त्रिवेदी उपस्थित थी। केंद्र पर पंजीरी का वितरण होता नहीं मिला।  गांव में आठ माह से पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। वह अभी तक अधूरा है। इस पर एसडीएम ने जल निगम के अफसरों पर नाराजगी जताते हुए टंकी का निर्माण शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




इसके बाद एसडीएम ने  गांव में संचालित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां 103 पंजीकृत बच्चों में से 57 उपस्थित मिले। 12 बच्चों को अभी तक ड्रेस का वितरण नहीं किया गया।  छात्र संख्या कम होने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूनम देवी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंचार्ज प्रधानाध्यापिका ने एसडीएम को बताया कि पैसा न आने के चलते ड्रेस वितरित नहीं हो सकी। मृतक धीरेंद्र कुमार की पत्नी ने शिकायत की कि पति की मृत्यु के बाद विरासत में उनका नाम अभी तक दर्ज नहीं किया गया है। किसान दुर्घटना बीमा का फार्म भी नहीं भरा गया है। इस पर एसडीएम ने लेखपाल सर्वेश कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed