{"_id":"cb175d0722d7efa350e16cf2170b6cd8","slug":"health-workers-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगतियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगतियों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 22 Dec 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। वेतन वृद्धि सहित 10 मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल की। इससे स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं। हड़ताल के कारण सीएचसी की ओपीडी बंद रही और मरीज इधर उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी में हड़ताल कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहीं। स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से मरीज दिनभर सीएचसी में भटकते रहे। कर्मचारियों ने बताया उनकी तरफ से कई बार समस्याओं को उठाया जा चुका है।
विज्ञापन
मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें भी छोटे कर्मचारियों के विपरीत है। इससे नीचे स्तर के कर्मचारियों, महिला कर्मचारियों के परिवार का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है। वहीं महिला कर्मचारियों को मिलने वाले बाल्य देखभाल अवकाश को घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है।
विज्ञापन
कर्मचारियों के अनुसार अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। इस दौरान नारायण देवी, राजवती, रमेश चंद्र, अर्चना, प्रेमदेवी, किरन, सुमन मिश्रा, अनीता सिंह, कालीचरण, सुरेश चंद्र, सुभाष चंद्र, राजवती कनौजिया, सीमापाल, सुभाष चंद्र, पिंकी, कुसुम शाक्य, जयकिशोर, मंजुल तिवारी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।