फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   HEALTH

Farrukhabad News: बुखार से बालक की मौत, गलत इलाज करने का लगाया आरोप

Tue, 30 Dec 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
HEALTH
फोटो-1 हार्दिक। फाइल फोटो
अमृतपुर। गांव अमैयापुर पश्चिमी में जुकाम व बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय बालक की झोलाछाप की दवा खाने के बाद हालत बिगड़ गई। रविवार देर रात परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने झोलाछाप पर गलत दवा ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर पश्चिमी निवासी किसान मिथलेश वर्मा का पांच वर्षीय पुत्र हार्दिक जुकाम-बुखार से पीड़ित था। इससे परिजनों ने रविवार दोपहर उसे गांव रतनपुर पमारान में एक झोलाछाप से दवा दिला दी। इससे उसे लाभ नहीं हुआ हालत और बिगड़ गई। इस पर परिजन शाम को फिर झोलाछाप के पास दवा दिलाने पहुंचे। वहां झोलाछाप ने बालक के इंजेक्शन लगा दिया।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। तब परिजन देर रात उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिथलेश वर्मा ने झोलाछाप पर गलत इलाज करने को आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का भरोसा दिया है। मां बबली, भाई सिद्धार्थ व सैनिक रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष मोनू शाक्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के आदेश पर राजेपुर सीएचसी प्रभारी डॉ.प्रमित राजपूत ने गांव रतनपुर पमारान पहुंचकर झोलाछाप की क्लीनिक को सील कर दिया। झोलाछाप के न मिलने पर उसके पिता को नोटिस देने के साथ दुकान पर भी एक नोटिस चस्पा कर दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed