{"_id":"576198714f1c1b4a2511c7e3","slug":"he-new-system-to-get-high-level-personnel-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई प्रणाली से मिल रहा जवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई प्रणाली से मिल रहा जवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते ब्रिगेडियर सलीम आसिफ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित राजपूत रेजीमेंट के ओपन सिनेमा हॉल में बुधवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रिगेडियर ने सैनिकों को संबोधित किया। इस दौरान राजपूत रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर सलीम आसिफ ने बताया कि उनका तबादला बेंगलुरु हो गया है। उनकी जगह नए बिग्रेडियर टीसी मल्होत्रा होंगे।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर आसिफ ने कहा कि उनके कार्यकाल में जवानाें के प्रशिक्षण के लिए कई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जवानों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए प्रशिक्षकों के सुझावों पर अमल करने से ही यह हो पाया है।
विज्ञापन
नई प्रणाली से जवानों को प्रशिक्षण में समय बचाने और हुनर बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रशासनिक व ट्रेनिंग स्टाफ से फीडबैक मिलने पर प्रशिक्षण को और गुणवत्तापरक बनाया जा सकता है। ब्रिगेडियर ने किले में हुए बदलाव के बारे में कहा कि सन 1700 का बना यह किला ऐतिहासिक है और ऐतिहासिक धरोहरों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस तरह सभी ने हमारा सहयोग किया है उसी तरह नए बिग्रेडियर टीसी मल्होत्रा का सहयोग करें।
इससे पहले ब्रिगेडियर सलीम आसिफ करियप्पा कांप्लेक्स स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल मंदीप राठौर, कर्नल नवदीप सिंह चीमा, एड्ज्यूटेंट लेफ्टीनेंट कर्नल गौरव डोगरा, लेफ्टीनेंट कर्नल के शंकर आदि मौजूद रहे।