फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   he Collectorate retired worker lives slip by train

रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मी ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 14 Dec 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रिटायर्ड कलक्ट्रेट कर्मी ने बुधवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शहर के आवास विकास कालोनी निवासी रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी बृजभान सिंह यादव (62) मंगलवार देर शाम घर से बगैर बताए निकल गए।

बुधवार तड़के अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के आगे कूद कर बृजभान ने जान दे दी। घटना को देखकर ट्रेन चालक ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद वृद्ध की मौत होने की जानकारी जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और तलाशी ली। इस दौरान वृद्ध के पास से कुछ कागजात और मोबाइल नंबर मिले।
विज्ञापन


इन नंबरों पर जीआरपी जवानों ने फोन किए। तलाशी के दौरान मृतक के पास से फर्रुखाबाद-कासगंज का टिकट भी बरामद हुआ। जीआरपी ने इसकी सूचना घरवालों को दी। जानकारी पर मृतक का बेटा रोहित और परिवार के अन्य लोग स्टेशन पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। स्टेशन पर देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एसओ ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि देर शाम किसी समय पिता घर से निकल गए। जब वह रात तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस को घर पर किसी बात को लेकर विवाद की जानकारी नहीं दी।


उधर, एसओ राजेश दुबे ने बताया कि यात्रियों ने जानकारी दी कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची उसी समय वृद्ध ने छलांग लगा दी। एसओ का कहना था कि घरेलू कलह के कारण ही वृद्ध ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed