{"_id":"3fc26f7c7463fe24c12f8a6185f9a28e","slug":"hawkar-carry-the-bike-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकर की बाइक ले जाने पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकर की बाइक ले जाने पर मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अखबार बांटने गए हाकर की बाइक ले जाने पर युवक को हाकर ने पीट दिया। शोर मचने पर युवक के परिजन आ गए और हाकर को पीटने लगे। बचाने आए दूसरे हाकर को भी परिजनों ने पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नवदिया सिविल लाइन निवासी राहुल मिश्रा शनिवार की सुबह फतेहगढ़ स्टेशन रोड पर अखबार बांटने गए थे। बाइक खड़ी कर अखबार डालने डालने के लिए एक घर पर गया। इसी बीच मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी विक्की, राहुल की बाइक ले जाने लगा।
विज्ञापन
राहुल ने विक्की को पकड़ कर पीट दिया। तभी विक्की के परिजन वहां आए और राहुल मिश्रा को पकड़ कर पीटने लगे। राहुल की पिटाई होती देख उसका मित्र देवेंद्र मिश्रा बचाने आया तो उसे भी पीट दिया। पुलिस ने घायल राहुल व देवेंद्र का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। राहुल की तहरीर पर पुलिस ने विक्की, इसके पिता संजू समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। राहुल ने बताया कि हमलावरों ने उसकी बाइक को भी छतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने विक्की को दोपहर में हिरासत में लिया था। शाम को दबाव पड़ने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन