फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hatyaropi ki talash

एक माह बाद भी नहीं पकड़े जा सके हत्यारोपी

Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
hatyaropi ki talash
फर्रुखाबाद। बस चालक मुनेंद्र हत्याकांड में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। हत्यारोपियों ने घटना के बाद नौटंकी पर जमकर डांस किया था और खुलेआम हत्या का एलान भी किया। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मुजहा निवासी मुनेंद्र यादव 24 सितंबर को स्कूल बस से अपने साथी के साथ भटौली गांव में चल रही नौटंकी को देखने गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। 25 सितंबर को रामगंगा की तहलटी से स्कूल बस व मुनेंद्र का शव बरामद किया गया था। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच कर रही पुलिस को पता चला कि नौटंकी से लौटते समय उसकी बस एक बाइक सवार से टकरा गई थी। वहां पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने भटौली निवासी सकटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चार अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आ गए थे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कुछ दिनों दबिश मारी। बाद में गिरफ़्तारी की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई। जांच कर रही पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे नौटंकी में वापस आए और वहां पर डीजे की धुन पर डांस किया। हत्या की बात भी स्वीकार की। गांव के बच्चे बच्चे की जुबान पर उन हत्यारोपियों के नाम है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। शीघ्र ही आरोपी पकड़े जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed