{"_id":"c96470ad1d295363c0f7ce5498cc326e","slug":"harsh-groom-s-sister-killed-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में दूल्हे की भाभी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में दूल्हे की भाभी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली से दूल्हे की भाभी की मौत हो गई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे से शादी के माहौल में मातम छा गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला मनिहारी निवासी मोहम्मद फिरोज अख्तर के छोटे भाई राशिद की बारात रविवार को फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला भूसा मंडी में मोहम्मद रफी के यहां आई थी। निकाह के बाद दावत हुई। रात करीब 10 बजे दूल्हा पक्ष की ओर से लाए गए सामान को दुल्हन पक्ष को सौंपा गया।
विज्ञापन
इसी बीच हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में एक गोली फिरोज की पत्नी राजिया के सिर पर लगी। गोली लगते ही रजिया लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इससे अफरातफरी मच गई। रजिया को परिवार के लोग शहर के नाला मछरट्ठा स्थित डाक्टर हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन
यहां रजिया को मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। फिरोज अख्तर ने मामले की तहरीर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि फायर करने वाले युवक की जानकारी मिल गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।