{"_id":"6a2b0e6eeda613d67f096178","slug":"harassed-by-molestation-the-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-143566-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: छेड़छाड़ से आहत युवती ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: छेड़छाड़ से आहत युवती ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। एक गांव में छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी से परेशान युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के दो भाइयों के खिलाफ पांच गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है, जिसमें मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।
यह घटना 9 जून की दोपहर की है जब युवती अपने 12 वर्षीय भाई के साथ घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। मोहल्ले का रहने वाला सनी पीछे की दीवार फांदकर घर में घुस गया। उसने युवती के भाई को रसोई में बंद कर दिया और युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती और उसके भाई के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली उनकी ताई मौके पर पहुंची। ताई के विरोध करने पर सनी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर किए जाने के बाद परिजन उसे 10 जून की रात कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में ही युवती की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। युवती के ताऊ जब सनी के घर शिकायत करने गए, तो उसके बड़े भाई शेखर ने अभद्रता की। शेखर ने पुलिस से शिकायत करने पर 10 जून को युवती को पुलिस भर्ती परीक्षा देने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर गांव के सनी व शेखर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।